3 के बदले 6 ले गए अखिलेश यादव, इधर से अभय, राकेश और विनोद गए तो उधर से आए BJP के कई पूर्व विधायक
लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वक्त भले ही अभी बाकी हों. लेकिन सूबे में जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है. बीते बुधवार को अमेठी के गौरीगंज में भाजपा के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया. गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और कालपी विधानसभा सीट से विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भाजपा की सदस्यता हासिल की. वहीं गुरुवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में कई भाजपा और बसपा नेता सपा में शामिल हुए.
