Pakistan News: पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत, 40 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को एक निजी स्कूल की छत अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया. प्रांतीय राजधानी के दिर कॉलोनी इलाके में हुए इस हादसे में कम से कम 28 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. लेडी रीडिंग अस्पताल (LRH) के प्रशासन के मुताबिक, अस्पताल में 28 बच्चों के शव लाए गए. हादसे में एक महिला टीचर की भी मौत हुई है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर (CCPO) डॉ. मियां सईद ने बताया कि छत गिरने की घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए
