Garba Health Benefits: गरबा है फुल-बॉडी वर्कआउट! जानें डांस करने से मसल्स और स्टैमिना पर क्या पड़ता है असर
arba Health Benefits: नवरात्रि का त्योहार गरबा डांस के बिना अधूरा है. वैसे तो गरबा गुजरात का फॉक डांस है, जो मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है. लेकिन आज पूरी दुनिया में लोग इसे सीखते हैं और करते हैं. हेल्थ के नजरिए से भी ये डांस फॉर्म काफी अच्छा माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट गरबा को एक असरदार फिजिकल एक्टिविटी मानते हैं. क्योंकि इसमें पूरे शरीर की कसरत होती है.
फरीदाबाद के सेक्टर 20 में स्थित यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. निखिल सचदेवा बताते हैं कि गरबा में शरीर के निचले हिस्से का ज्यादा इस्तेमाल होता है, जिसमें पैर,थाई , काव्स और हिप डांस में एक्टिव रूप से शामिल होते हैं. इसके अलावा, डांस करते समय छाती का भी इस्तेमाल होता है. अलग-अलग स्टेप्स और घूमने-फिरने के साथ-साथ संतुलन बनाए रखने के लिए शरीर की मांसपेशियों को लगातार काम करना पड़ता है. इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है.
